
बक्सर जिला के प्रभारी मंत्री श्री मंगल पाण्डेय माननीय मंत्री स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार पटना के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए कोविड-19 संक्रमण से बचाव एवं सुझाव हेतु माननीय सांसद बक्सर सह केन्द्रीय राज्य मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भारत सरकार, माननीय सदस्य विधान सभा एवं विधान परिषद के साथ बैठक आहूत की बैठक में जिला पदाधिकारी बक्सर, पुलिस अधीक्षक बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, के साथ जिला के वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में जिला पदाधिकारी महोदय पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए बक्सर जिला में कोविड-19 संक्रमण से संबंधित जाँच एवं उपचार के अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। माननीय विधायकगणों ने भी जिला पदाधिकारी महोदय के प्रयासों की सराहना करते हुए जिला में स्वास्थ्य विभाग में और अधिक सुधार हेतु अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।