
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे ने हाजीपुर रेल जोन के जीएम श्री ललित चंद्र द्विवेदी के साथ बक्सर रेल परियोजना, इटाढ़ी रेल ओवरब्रिज व रामायण सर्किट अंतर्गत रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण पर समीक्षा बैठक की। हाजीपुर रेल जोन के जीएम के साथ समीक्षा बैठक करते केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबेबक्सर रेल परियोजना को लेकर हाजीपुर के रेल जीएम के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री अश्विनी चौबे ने की समीक्षा बैठककेंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे ने बक्सर रेल परियोजनाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हाजीपुर रेलवे जोन के जीएम श्री ललित चंद्र त्रिवेदी व अन्य अधिकारियों के साथ स्टेट गेस्ट हाउस पटना में की।इटाढ़ी रेल ओवरब्रिज, रामायण सर्किट, ट्रेनों के ठहराव पर विस्तार से चर्चा की। इटाढ़ी रेल ओवरब्रिज को लेकर आ रही तकनीकी खामियों को दूर करने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बिहार सरकार द्वारा जो सड़क संबंधी कार्य करने है, उसमें यथाशीघ्र तेजी लाने व इसे लेकर दोनों विभाग द्वारा निरंतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया। इटाढ़ी गुमटी पर फुट ओवर ब्रिज जिस पर दोपहिया गाड़ियां आसानी से आ जा सके इस पर भी चर्चा हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे ने बक्सर रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण भगवान राम के प्रशिक्षण स्थली से संबंधित सभी पराक्रम को चित्रों के माध्यम से रेलवे स्टेशन को सजाने संवारने एवं सभी महत्वपूर्ण सुविधाएं वहां उपलब्ध हो इसे लेकर रेलवे के आला अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। रेलवे द्वारा रेलवे स्टेशन पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने पैसेंजर ट्रेन जो रघुनाथपुर ही रुकती है, वह बक्सर में भी रुके। इसके लिए निर्देशित किया। साथ ही फरक्का एक्सप्रेस का ठहराव रघुनाथपुर में भी हो, इससे भी उन्होंने रेलवे के आला अधिकारियों को अवगत कराया।