
आज बक्सर सदर अस्पताल में जिला अधिकारी ने फीता काटकर टीकाकरण सत्र की शुरुआत की बक्सर कोरोना वायरस के खिलाफ अंतिम विजय के लिए जिले में टीकाकरण की शुरुआत हो चुकी है जिले के 7 केंद्रों पर शनिवार को निबंधित स्वास्थ्य कर्मियों आंगनबाड़ी सेविका को टीका देने का काम शुरू हुआ पहले दिन सभी सात केंद्रों पर 100-100 लोगों को पहली डोज दिया गया सदर अस्पताल में बनाए गए टीकाकरण सत्र अस्थल की शुरुआत जिलाधिकारी अमर समीर ने फीता काटकर की तत्पश्चात सत्र स्थल पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित किया साथ ही प्रधानमंत्री ने कोरोना के खिलाफ स्वास्थ्य कर्मियों को फ्रंटलाइन वर्कर्स और चिकित्सकों को धन्यवाद दिया इसके बाद टीकाकरण की शुरुआत हुई मौके पर सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ डीईओ डॉ राज किशोर सिंह डीपीएम संतोष कुमार अस्पताल प्रबंधक दुष्यंत कुमार समेत अन्य लोग रहे उपस्थित इसी के साथ जिले में सबसे पहले सदर अस्पताल के फार्मासिस्ट विजय कुमार को टिका लगाया गया। और इसी के साथ भारत के सबसे बड़े अस्पताल एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने भी टिका लगवाया।