
आज दिनांक 12 जनवरी 2021 को जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर ने लोक शिकायत के तहत दायर किए गए कुल 12 मामलों पर अपील की सुनवाई कार्यालय कक्ष में उपस्थित एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े पदाधिकारियों के साथ की एक परिवादी जिसका विपत्र बिजली कनेक्शन नहीं होने के बावजूद वर्ष 2003 से लगातार आ रहा था तथा विपत्र की राशि बढ़कर कुल ₹58000 बकाया बताया जा रहा था उसे माफ कर परिवादी को राहत देते हुए मामले का निष्पादन किया गया