Sun. May 31st, 2026

बक्सर। उजियार स्थित हथियाराम मठ के प्रांगण में नवनिर्मित लक्ष्मी नारायण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और नौ दिवसीय श्रीहरिहरात्मक महायज्ञ का भव्य शुभारंभ शनिवार को कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। महामंडलेश्वर आत्मप्रकाश यति महाराज के सानिध्य में निकली इस यात्रा में लगभग एक हजार महिला श्रद्धालुओं ने गंगा तट से जल भरकर यज्ञ मंडप में स्थापित किया। सुरक्षा की दृष्टि से नरही थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा और एनएच-31 पर यातायात को नियंत्रित किया गया। कार्यक्रम के अनुसार, लक्ष्मी नारायण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 7 मई को होगी, जबकि यज्ञ की पूर्णाहुति 10 मई और विशाल भंडारा 11 मई को आयोजित किया जाएगा। पंडित मथुरा प्रसाद के नेतृत्व में अनुष्ठान संपन्न हो रहे हैं। संवाद

नौ कुंडीय कुंड बनाकर हुआ तैयार 🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!