Fri. Apr 17th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य की संयुक्त अध्यक्षता में एलपीजी सिलेंडर उपलब्धता को लेकर संध्या 05:30 बजे से समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष  में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

1. जिलें में आई०ओ०सी०एल०, बी०पी०सी०एल० एवं एच०पी०सी०एल० तीन कंपनियों के अंतर्गत कुल 27 गैस एजेंसी कार्यरत है।

2. जिलें के वरीय पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारी, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों के द्वारा भौतिक रूप से गैस एजेंसियों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जाँच लगातार की जा रही है। साथ ही वैसे प्रतिष्ठान जो गैस सिलेंडर की कालाबाजारी एवं जमाखोरी कर रहे है, उनको चिन्हित करते हुए कार्रवाई की जा रही है।

3. इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर सदर के द्वारा दो प्रतिष्ठानों (पहवा रेस्टोरेंट एवं संगम फैमली रेस्टोरेंट) पर घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। साथ ही 24 सिलेंडरों को जप्त किया गया है।

4. दिनांक 13.03.2026 से 24.03.2026 तक कुल 60963 गैस सिलेंडर का वितरण किया जा चुका है। साथ ही दिनांक 24.03.2026 तक गैस एजेंसियों के पास 4903 सिलेंडर का स्टॉक बचा हुआ है।

5. सभी उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस की आपूर्ति से संबंधित अपनी शिकायत / समस्या जिला नियंत्रण कक्ष 06183-223333 पर दर्ज करा सकते है। जिला नियंत्रण कक्ष 24X7 कार्यरत है।

6. दिनांक 24.03.2026 तक जिला नियंत्रण कक्ष में कुल 365 शिकायत प्राप्त हुआ है। जिसके आलोक में 313 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्याओं का निष्पादन कर दिया गया है। शेष का निष्पादन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!