बक्सर : विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक श्री राजकुमार चौबे ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति मैत्री भोज में दर्ज की। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सनातन परंपरा में सेवा को सर्वोच्च धर्म माना गया है तथा समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्ग तक सहयोग पहुँचाना ही विश्वामित्र सेना का मूल उद्देश्य है। कार्यक्रम के उपरांत आयोजित मैत्री भोज के माध्यम से सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया गया। कार्यक्रम में संत-महात्मा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
विश्वामित्र सेना ने यह संकल्प पुनः दोहराया कि देवभूमि बक्सर में सनातन संस्कृति के संरक्षण, समाज सेवा और राष्ट्रहित के लिए ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।