Fri. Apr 17th, 2026

अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर के कार्यालय कक्ष में आगामी पर्व-त्यौहार यथा मकर संक्रांति एवं मौनी अमावस्या को दृष्टिगत रखते हुए शांति समिति की एक बैठक आहूत की गई जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बक्सर, अंचल अधिकारी, बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बक्सर, थानों के थानाध्यक्ष एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित हुए। शांति समिति के सदस्यों ने मकर संक्रांति एवं मौनी अमावस्या के अवसर पर बक्सर शहर में यातायात प्रबंधन पर अपने विचार व्यक्त किया। सदस्यों ने बताया कि बक्सर शहर में ई रिक्शा को रेगुलेट करने की जरूरत है। अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर ने सदस्यों को आश्वासन देते हुए बताया कि जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर को पत्र के माध्यम से सूचित किया जाएगा कि ई-रिक्शा निबंधन से संबंधित जानकारी अधोहस्ताक्षरी एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ साझा करें। अभी तक ई-रिक्शा के किए गए निबंधन से संबंधित प्रतिवेदन की मांग की जाएगी। मकर संक्रांति के अवसर पर वाहनों का मार्ग निर्धारण भी तय किया गया। बैठक में ज्योति चौक से किला मैदान बक्सर एवं किला मैदान से आईटीआई मोड़ तक नो एंट्री जोन घोषित किया गया। सदस्यों ने अनुरोध किया कि आगामी त्योहारों के अवसर पर नगर में बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए। अनुमंडल पदाधिकारी ने सदस्यों को आश्वस्त किया की मकर संक्रांति एवं मौनी अमावस्या के समय शहर में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के लिए जगह-जगह पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाएगी। गंगा घाटों पर स्नान करते समय होने वाली दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए एसडीआरएफ की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। नगर परिषद बक्सर को निर्देशित किया गया कि गंगा घाटों पर सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन करें। माननीय सदस्यों के अनुरोध पर चलन्त शौचालय स्थापित करने का निर्देश नगर परिषद बक्सर को दिया गया नगर परिषद बक्सर को यह भी निर्देश दिया गया कि आगामी पर्व त्योहारों के पूर्व रामरेखा घाट पर किए गए अतिक्रमण को रूटिंग बनाकर हटाने की कार्रवाई करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!