Sat. Apr 18th, 2026

बक्सर, चौसा प्रखंड

बक्सर सदर विधायक आनन्द मिश्र जी आज चौसा ब्लॉक के विभिन्न विभागों और सार्वजनिक संस्थानों का व्यापक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम जनता से जुड़े कार्यों की वास्तविक स्थिति जानी और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

आनन्द मिश्र जी ने सबसे पहले BDO एवं CO से मुलाकात कर जनता के कार्यों में हो रही देरी व परेशानियों पर चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित के कामों में अनावश्यक बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करना होगा।

इसके बाद उन्होंने कौशल विकास केंद्र का औचक निरीक्षण किया, जहाँ प्रशिक्षण व्यवस्था, उपस्थिति और संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।

विधायक आनन्द मिश्र ने आगे चौसा सर्व शिक्षा केंद्र एवं जीविका केंद्र का दौरा कर चल रही गतिविधियों और योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और शिक्षा व्यवस्था की मजबूती पर जोर दिया।

अंत में उन्होंने चौसा सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया और वहाँ की वर्तमान स्थिति, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और संसाधनों का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और कमियों को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!