Sat. Apr 18th, 2026

बक्सर। सलूजा गोल्ड टीएमटी के तत्वावधान में बक्सर के वैष्णवी क्लॉक होटल में एक भव्य सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलेभर के प्रमुख व्यवसायियों एवं छड़ विक्रेताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सेमिनार में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने उपस्थित जनों को सलूजा गोल्ड टीएमटी की उत्कृष्ट गुणवत्ता, अत्याधुनिक उत्पादन तकनीक तथा ग्राहकों के भरोसे से जुड़ी जानकारी दी। साथ ही कंपनी की आगामी योजनाओं और नए कारोबारी अवसरों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डिस्ट्रीब्यूटर संजीव कुमार गुप्ता, संदीप कुमार गुप्ता, संकेत कुमार गुप्ता, वहीं कंपनी की ओर से डीजीएम सेल्स राहुल कुमार सिंह, एजीएम सेल्स निशांत कुमार वर्मा, जोनल हेड पवन कुमार सिन्हा एवं जोनल हेड कौशल कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

इसके अलावा मां वैष्णवी ट्रेडर्स के प्रोपराइटर रविंद्र कुमार चौबे ,मां जगदम्बा ब्रह्मपुर, विवेक, दीपक सहित अनेक स्थानीय व्यवसायी भी सेमिनार में शामिल हुए।

कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। सेमिनार को सफल बनाने में बक्सर के सभी व्यवसायियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!