Sun. May 31st, 2026

वर्ष 2026 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09 मई 2026 के परिपेक्ष में आज व्यवहार न्यायालय, बक्सर में सुश्री काजल झाम्ब, माननीय प्रधान जिला एवम सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर, श्रीमती नेहा दयाल, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर एवं जिला अधिवक्ता संघ के सचिव श्री बिंदेश्वरी प्रसाद पांडे द्वारा न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गयाl यह न्याय रथ बक्सर जिले के सभी प्रखंडों, शहर के तमाम भीड़भाड़ वाले इलाके में जाकर राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व के बारे में बताएंगेl इन न्याय रथों में नालसा द्वारा निर्देशित ऑडियो सॉन्ग, जिंगल सॉन्ग, बजाए जाएंगेl जिसके माध्यम से आमजन मानस में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति और नालसा द्वारा चलाई जा रही अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगीl मौके पर सचिव, श्रीमती नेहा दयाल ने कहा कि बक्सर जिले में यह न्याय रथ नालसा द्वारा चलाई जा रही सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जिंगल सॉन्ग के माध्यम से बताएगी l जिसमें प्रमुख रूप से बाल विवाह अधिनियम, समाधान समारोह कार्यक्रम, राष्ट्रीय लोक अदालत, मानव दुर्व्यवहार एवं व्यापार से संबंधित , तेजाब हमले से संबंधित, मध्यस्थता के क्या लाभ हैं आदि के बारे में आम जनमानस को यह न्याय रथ जागरूक करेगीl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!