Wed. Oct 28th, 2026

आज दिनांक 26 जनवरी 2021 को 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बक्सर जिला अंतर्गत नवनिर्मित 18 मॉडल आंगनवाड़ी केंद्रों का उद्घाटन जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा नदाव मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के बाद मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र नदाव में जिला पदाधिकारी बक्सर द्वारा पोषण वाटिका में वृक्षारोपण का कार्य भी किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी बक्सर द्वारा बताया गया कि मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण का उद्देश्य बच्चों को रोचक तरीके से स्कूल पूर्व शिक्षा एवं पोषण देना है। 0-6 वर्ष के बच्चे गर्भवती एवं धात्री माताओं को बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण सुविधाओं को उपलब्ध कराना है। इसके अंतर्गत बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास विभिन्न गतिविधियों यथा विद्यालय पूर्व शिक्षा, पोषण स्थिति की माप, पूरक पोषाहार, स्वास्थ्य एवं पोषण शिक्षा द्वारा किया जाता है साथ ही विभिन्न विभागों से समन्वय करते हुए निर्धारित समय सीमा के अंदर बच्चों के अल्प वजन, बौनापन, एवं दुबलापन के दर में कमी भी लाई जानी है। मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के उद्घाटन समारोह में उप विकास आयुक्त बक्सर, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा बक्सर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर, अंचलाधिकारी बक्सर, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बक्सर तथा जिला प्रोग्राम कार्यालय के कर्मी साथ में स्थानीय पंचायत के जनप्रतिनिधि के रूप में मुखिया, सरपंच एवं आम जनता उपस्थित रहे तथा सभी केंद्रों पर सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी तथा महिला पर्यवेक्षिका का आंगनबाड़ी सेविका सहायिका भी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!