
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष 3 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर नेशनल अवार्ड फॉर एंपावरमेंट ऑफ पर्सन विथ डिसेबिलिटीज के विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत पुरस्कृत किया जाता है। उक्त पुरस्कार से संबंधित जारी मार्गदर्शिका दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के वेबसाइट https://disabilityaffairs.gov.in एवं अवार्ड पोर्टल https://awards.gov.in पर उपलब्ध है।*
*पुरस्कार हेतु योग्य उम्मीदवारों से आवेदन/नामांकन https://awards.gov.in पर ऑनलाइन माध्यम से दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आमंत्रित किया गया है।hi