बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं प्रखंड अध्यक्ष संग तैयारी समिति के पदाधिकारी के साथ एक बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय पर की गई जिसकी अध्यक्षता बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे ने की अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि दिनांक 3 मार्च 2024 को महागठबंधन द्वारा आयोजित गांधी मैदान पटना में महागठबंधन की जन विश्वास महारैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी देश के युवाओं की धड़कन माननीय श्री राहुल गांधी जी माननीय पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन की नेताओं की बातों को सुनकर आने वाली लोकसभा चुनाव में बिहार इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत के लिए संकल्प लेनी है डॉ पांडे ने आगे बताया कि काशी पटना शताब्दी एक्सप्रेस बक्सर से अपना अपना टिकट कटा कर समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता पटना चलेंगे डॉ पांडे ने बताया कि इसके लिए तैयारी समिति के सात सदस्यीय कमेटी प्रखंड से लेकर गांव का दौरा कर रही है डॉ पांडे ने आगे बताया कि जिनको 2 मार्च को रात्रि में पहुंचना है दलबल के साथ में उनकी रहने और खाने की व्यवस्था पटना में की गई है डॉ पांडे से सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्व कहा कि आगामी महागठबंधन की रैली में बक्सर जिला कांग्रेस कमेिटी द्वारा भव्य और उत्साहपूर्ण संख्या के साथ शामिल होंगे इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ प्रमोद ओझा विनय सिंह संयुक्त रूप से एक ही बात दोहराते हुए कहा कि बक्सर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है कि आगामी 3 मार्च को गांधी मैदान में महागठबंधन की रैली हजारों की संख्या में पहुंचेगी एवं युवा नेता युवा सम्राट राहुल गांधी और बिहार के कमान संभालने वाले इंडिया गठबंधन के नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में इस महागठबंधन को सफल किया जाएगा इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता श्री संजय दुबे श्री त्रिजोगी नारायण मिश्र श्री जय राम अजय ओझा वीरेंद्र राम महिमा उपाध्याय भोला ओझा महेंद्र चौबे सुनील पांडे ñ बबन तुरहा दीपक कुमार छोटू विवेक।