श्री रामलीला समिति के संयुक्त सचिव सह मीडिया प्रभारी हरिशंकर गुप्ता ने बताया कि 26 अक्टूबर को नगर के यमुना चौक पर रात्रि 10 बजे से ‘भरत मिलाप’ कार्यक्रम होगा, जो मध्य रात्रि तक चलेगा, भरत मिलाप कार्यक्रम के दौरान शहर के विभिन्न संस्थाओं एवं दुर्गा पांडाल से जुड़े हुए लोगों द्वारा आकर्षक लाग और झांकी निकाली जाती है. और कार्यक्रम के अंतिम दिन 27 अक्टूबर को रामलीला मंच पर दिन में कृष्णलीला और रात्रि में भगवान राम का राज्याभिषेक व फुलों की होली लीला कार्यक्रम किया जायेगा. जिसमें भरत मिलाप की रात्रि विभिन्न संस्थाओं द्वारा निकाले गए लाग, झांकी, रामायण गायन इत्यादि के लिए समिति द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांतावना पुरस्कार दिया जायेगा. समिति द्वारा श्रद्धालुओं से उक्त कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आग्रह किया गया.