Fri. Jul 31st, 2026

बक्सर 15 वी फैज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज के मैच का उद्घाटन नगर के समाजसेवी प्रदीप राय एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष तथा नगर परिषद के उप चेयरमैन इंद्र प्रताप सिंह उर्फ बब्बन सिंह के संयुक्त रुप से मेहमान खिलाड़ियों से परिचय पत्र कर तथा गेंद को बल्ले से हिट कर के किया। इसके बाद पिंटू सिंघानिया की आतिशबाजी एवं राष्ट्रगान के बाद कैमूर 11 एवं एन•एन•एस• क्रिकेट एकेडमी भदोही के कप्तान के बीच टॉस उछाला गया जो कैमूर 11 के पक्ष में गिरा कैमूर इलेवन के कप्तान ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भदोही की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 190 रन विशाल स्कोर बनाया जिसमें अतुल श्रीवास्तव ने नाबाद 46 रन अश्वनी सिंह ने 41 रन शैलेश राय ने 30 रन दिवाकर सिंह ने नाबाद 30 रन तथा संदीप भारती ने 20 रनो का योगदान दिया। इसके बाद जवाब मैं खेलते हुए कैमूर की टीम ने बिशाल लक्ष के सामने घुटने टेक दिए और 15 ओवर में 62 रन पर ही ढेर हो गई जिसमें कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पर ना कर सका भदोही की गेंदबाजी बहुत ही शानदार रही जिसमें इमरान भानु मोहम्मद उमर ने 22 जबकि अतीक अहमद अश्वनी दुबे अतुल तथा संदीप ने एक-एक विकेट प्राप्त किए इस प्रकार भदोही की टीम ने कैमूर इलेवन को 128 रनों के विशाल अंतर से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। आज के मैच में अंपर्याय निरंजन कुमार एवं नृपेश रंजन स्कोर चंदन कमेंट्री जितेंद्र प्रसाद एवं विक्की जयसवाल ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई मैच में हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के अलावे सेट छन्नूलाल ओम जी यादव पिंटू सिंघानिया समाजसेवी रामजीत सिंह गायक विशाल गगन अखिलेश पांडे ऋषिकेश त्रिपाठी राम इकबाल सिंह श्री प्रकाश राय दीना ठाकुर के संजय राय नरेंद्र ओझा लता श्रीवास्तव डॉ श्रवन तिवारी नियमतुल्ला फरीदी दुर्गा प्रसाद बर फरह अंसारी इत्यादि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!