
खेलो इंडिया तहत खेल संरचनाओं के निर्माण से संबंधित दिनांक 29 नवंबर 2020 को समाहरणालय सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा जिला स्तरीय पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव बक्सर जिले के सभी संघ सचिव अध्यक्ष एवं जिले के ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों के साथ बैठक आयोजित किया गया। जिसमें खेलो इंडिया के द्वारा संरचनाओं के निर्माण हेतु (01) सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक एवं सिंथेटिक टर्फ फुटबॉल मैदान हेतु राज हाई स्कूल डुमरांव उच्च विद्यालय महदह बी0 एन0 हाई स्कूल ब्रह्मपुर (02) सिंथेटिक हॉकी मैदान हेतु खेल मैदान दलसागर, बी0 बी 0 हाई स्कूल बक्सर का खेल मैदान (03) बहुउद्देशीय इंडोर हॉल हेतु राज हाई स्कूल डुमरांव के स्थल का चयन किया गया। जिला पदाधिकारी बक्सर द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव को निर्देशित किया गया कि वे खेल मैदान का नापी कराते हुए सत्यापन कराएंगे।