Fri. Apr 17th, 2026

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना 06 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया था।

इसी निमित्त तैयारी हेतु भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर ने आज दिनांक 03.04.25 को पूर्वाह्न 11.30 बजे भाजपा कार्यालय अहिरौली में एक बैठक आहूत की जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संदेश,आरा के पूर्व विधायक संजय टाईगर उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की तथा संचालन का कार्य विनोद राय महामंत्री ने किया।

बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया है। स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन द्धारा किया गया। उन्होंने ने कहा की भाजपा भारतीय संविधान में निहित मूल्यों तथा सिद्धान्तों के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए लोकतान्त्रिक व्यवस्था पर आधारित राज्य को अपना आधार मानती है पार्टी का लक्ष्य एक ऐसे लोकतांत्रिक राज्य की स्थापना करना है जिसमें जाति, सम्प्रदाय अथवा लिंगभेद के बिना सभी नागरिकों को राजनीतिक, समाजिक एवं आर्थिक न्याय,समान अवसर तथा धार्मिक विश्वास एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित हो।

बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक संजय टाईगर ने पूर्व प्रस्तावित 06 अप्रैल को स्थापना दिवस तथ 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती को किस तरह भव्य तरीके से मनाया जाय इससे संबंधित बातें उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया। चुंकि 06 अप्रैल को भाजपा का जन्म हुआ था इसलिए इसके विषय में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसका संदेश कैसे जाय ताकि लोगों को भाजपा के बारे में पता चल सके।

उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी एक सुदृढ़, सशक्त, समृद्ध, समर्थ एवं स्वावलंबी भारत के निर्माण हेतु निरंतर सक्रिय है पार्टी की कल्पना एक ऐसे राष्ट्र की है जो आधुनिक दृष्टिकोण से युक्त एक प्रगतिशील एवं प्रबुद्ध समाज का प्रतिनिधित्व करता हो तथा प्राचीन भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति तथा उसके मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए महान विश्व शक्ति एवं विश्व गुरु के रूप में विश्व पटल पर आधारित हो,इसके साथ ही विश्व शांति तथा न्यायुक्त अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को स्थापित करने के लिए विश्व के राष्ट्रों को प्रभावित करने की क्षमता रखें। कार्यक्रम के अंत में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष (चौगाई) धर्मेन्द्र सिंह के सामयिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक संवेदना प्रकट किया गया।कार्यक्रम का समापन भाषण लक्ष्मण शर्मा महामंत्री ने किया। पूर्व विधायक संजय टाईगर का स्वागत निर्भय राय उपाध्यक्ष ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से धनंजय त्रिगुण,राजेश सिन्हा, सच्चितानंद भगत, मिठाई सिंह, पुनीत सिंह, प्रमोद मिश्रा, सुनील सिंह, शिला त्रिवेदी, संध्या पाण्डेय,सुधा गुप्ता, इंदु देवी, रमेश गुप्ता तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!