Wed. Oct 28th, 2026

जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार बिहार सरकार, श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय बक्सर के तत्वाधान में दिनांक 06 जनवरी 2024 को संयुक्त श्रम भवन, बक्सर जो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बक्सर के परिसर में अवस्थित है, में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जायेगा। रोजगार शिविर में दिनांक 06 जनवरी 2024 को SIS SECURITY AND INTELLIGENCE SERVICE के द्वारा भाग लिया जायेगा। जिसकी उम्र सीमा का निर्धारण 21-37 वर्ष किया गया है। नियोक्ता के द्वारा दसवीं, इंटर योग्यताधारी युवक को गार्ड एवं सुपरवाईजर के पद पर नियुक्ति की जायेगी। नियोक्ता के द्वारा कुल 50 पदों की रिक्तियाँ दर्शायी गई है। नियोक्ता के द्वारा वेतन 16000.00 से 26000.00 प्रति महीना दर्शाया गया है। कार्य स्थल बिहार है।*

*जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर ने इच्छुक आवेदकों से अपील किया है कि वे दिनांक 06 जनवरी 2024 को जिला नियोजनालय बक्सर में सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों जैसे आधार कार्ड, बायोडाटा, मैट्रिक एंव इंटर के प्रमाण पत्रों के साथ जिला नियोजनालय बक्सर में आकर अवसर पर लाभ उठा सकते है। कार्य स्थल पर ही एन0सी0एस0 पर निःशुल्क निबंधन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!