*सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को प्रभावी ढ़ग से लागू करने एवं इसके सतत अनुश्रवण हेतु मुख्य सचिव, बिहार से प्राप्त निर्देश के अनुपालन में दिनांक 30.08.2024 को बक्सर जिला अंतर्गत कुल 43 खुदरा उर्वरक प्रतिष्ठानों की जाँच कराई गई।*
*जाँच के क्रम में 09 प्रतिष्ठान जाँच के समय बंद पाया गया। 12 प्रतिष्ठानों पर पॉश मशीन एवं भंडार पंजी में अंतर पाया गया। 05 प्रतिष्ठान पर पॉश मशीन से बिक्री नहीं की जा रही है। 11 प्रतिष्ठान पर सूचना पटट पर प्रदर्शन नहीं पाया गया एवं 03 प्रतिष्ठानों के प्रोपराइटर अनुपस्थित थे।*
*ब्रह्मपुर प्रखंड के ब्रह्मपुर पंचायत अंतर्गत जय बजरंगबली खाद दुकान गत एक वर्ष से बंद है। बक्सर प्रखंड के महदह पंचायत अंतर्गत आर्यन खाद भंडार द्वारा उर्वरक का उठाव नहीं किया जा रहा है। राजपुर प्रखंड के बन्नी पंचायत अंतर्गत बन्नी पैक्स लिमिटेड द्वारा वितीय वर्ष 2024-25 में उर्वरक का न ही उठाव किया गया एवं न ही बिक्री की गयी।*
*उपर्युक्त बिन्दुओं से यह परिलक्षित होता है कि खुदरा उर्वरक प्रतिष्ठानों का नियमानुसार संचालन नहीं किया जा रहा है। जिस कारण किसानों को काफी परेशानियाँ हो रही है एवं कृषि कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड रहा है। इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा प्रभावी अनुश्रवण नहीं किए जाने के कारण स्पष्टीकरण किया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि परिलक्षित त्रुटियों के आलोक में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अनुपालन प्रतिवेदन एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।