
आज सिमरी प्रखंड के पड़री दक्षिणी भाग संख्या 14 से पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चर्चित एवं कुशल समाजसेवी श्री भगवान सिंह “त्यागी” की पत्नी पिंकी देवी ने अपना नामांकन कराया ।नामांकन से पूर्व वे दोनों पति पत्नी अपने गांव स्थित माता काली के दरबार में जाकर पूजन और दर्शन किए, इसके उपरांत एक पीपल का वृक्ष रोपण किये पूरे जन समूह के साथ और फिर इको फ्रेंडली वाहन टमटम(बग्घी) से पत्नी के साथ नामांकन कराने प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। प्रखंड मुख्यालय पर सभी पंचायतों के जमे भीड़ में उनका यह दृश्य अपनी ओर खूब आकर्षित कर रहा था। हर कोई इस यूनिक दृश्य को अपने मोबाइल में कैद कर रहा था। श्री भगवान सिंह “त्यागी” के अनुसार पीपल का वृक्ष रोपण इसलिए कि कोरोना काल में दुनिया में सबसे ज्यादा कमी ऑक्सीजन का हुआ था और आज कोई भी वृक्ष लगा रहा है तो सिर्फ फलदार या व्यवसाय के हिसाब से लकड़ी का वृक्ष ही लगा रहा है ।चुकी पीपल हर समय ऑक्सीजन का उत्पादन करता है इसलिए लोगों में एक प्रेरणा का विषय बने, लोग इसके प्रति जागरूक हो इसे देखते हुए उन्होंने पूरे जनता के साथ सामूहिक रुप से पीपल का वृक्षारोपण किये और इको फ्रेंडली वाहन टमटम से जाने के पीछे लोगों को यह संदेश देना था कि प्रखंड मुख्यालय पर अपना अपना दमखम दिखाने के नाते बहुत ही ज्यादा संख्या में लोग वाहन लेकर जा रहे हैं जो कि वातावरण को प्रदूषित करने के लिए बहुत ही काफी है । इस तरह टमटम से नामांकन में जाना लोगों में यह संदेश जाए कि कम से कम वाहन और इको फ्रेंडली वाहन का ही प्रयोग करें ताकि हमारा वातावरण भी प्रदूषित ना हो। इनके नामांकन में जुटे पूरे क्षेत्र के सभी जनता ने इन्हें अपना आशीर्वाद दिया और अपना पूरा समर्थन देने का वादा किया।