
विश्व हिंदू परिषद की बैठक विहिप के मंत्री संजय राय के आवास पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सिद्धनाथ मिश्र ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष के पद पर अवधेश पांडे को मनोनीत किया गया, जिसका उपस्थित सभी अधिकारी एवं सदस्यों ने ओम की ध्वनि से समर्थन किया। नगर अध्यक्ष श्री अवधेश पांडे ने सबकी सहमति से विहिप नगर मंत्री के रूप में विवेकानंद तिवारी को मनोनीत किया है।अनुज अनूप राय को चौसा प्रखंड के बजरंग दल के संयोजक मनोनीत किया गया। इसके बाद 6 ,7 ,8 जनवरी को लखीसराय में हुए प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में जिले के विहिप के कई अधिकारियों की घोषणा की गई जिसमें बृजेश पांडे को जिला विशेष संपर्क प्रमुख, ईश्वर दयाल जी को मठ मंदिर प्रमुख सुशील सिंह को जिला सा मंत्री श्रुति सिन्हा को दुर्गा वाहिनी के जिला संयोजिका मधुसूदन मिश्रा को जिला सेवा प्रमुख अमीत पाण्डेय को बजरंग दल जिला सह संयोजक एवं जिला अध्यक्ष श्री सिद्धनाथ मिश्र को संस्कृत विभाग के प्रांत डोली में रखा गया है साथ ही बक्सर जिले के जिला अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे।इस मौके पर बजरंग दल संयोजक जय शंकर राय प्रांत सत्संग प्रमुख कन्हैया जी पाठक विनोद कुमार मिश्रा विनोद उपाध्याय भारत राय गोलू ओझा बंटी जी रणधीर ओझा आदि लोग उपस्थित थे