Wed. Apr 22nd, 2026

*लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त 33-बक्सर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु दिनांक 07.05.2024 से दिनांक 14.05.2024 तक (दिनांक 11.05.2024 एवं दिनांक 12.05.2024 को छोडकर) पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 03:00 बजे तक समाहरणालय बक्सर के प्रथम तल पर अवस्थित जिला पदाधिकारी का कार्यालय कक्ष में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया जायेगा। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की तिथि 15 मई 2024 एवं अभ्यर्थियों के नाम वापसी की अंतिम तिथि 17 मई 2024 निर्धारित है।*

*नाम निर्देशन कार्य हेतु कुल 11 अधिसूचित सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाए गए हैं – उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, भूमि सुधार उपसमाहर्ता बक्सर, भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमराव, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी डुमरांव, भूमि सुधार उप समाहर्ता मोहनिया, भूमि सुधार उप समाहर्ता बिक्रमगंज एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी बक्सर है।*

*कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया कि अंबेडकर चौक से समाहरणालय की ओर जाने वाली सड़क, इटाढ़ी गुमटी रोड से समाहरणालय की ओर जाने वाली सड़क एवं समाहरणालय मुख्य प्रवेश द्वार के पास ड्रॉप गेट तथा चीनी मुहल्ला की ओर से समाहरणालयजाने की ओर जाने वाले रास्तों पर ड्रॉपगेट/बैरिकेडिंग करना सुनिश्चित करेंगे।*

*अंबेडकर चौक बक्सर पर प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल का यह दायित्व होगा कि अभ्यर्थी एवं उनके साथ अधिकतम तीन अनुमति प्राप्त वाहनों को ही समाहरणालय की ओर प्रवेश हेतु अनुमति देंगे तथा उनके साथ आने वाले अन्य वाहनों को किसी भी परिस्थिति में समाहरणालय की ओर नहीं जाने देंगे। वे यह भी सुनिश्चित करेंगे की प्रत्याशियों और उनके प्रस्तावकों के अलावा अन्य कोई भी व्यक्ति समाहरणालय की ओर नहीं जाने पाए। जो वाहन समाहरणालय की ओर आएंगे उनके वाहन संख्या प्लेट के साथ वीडियोग्राफी कराते हुए उनका वाहन संख्या का संधारण पंजी में करना सुनिश्चित करेंगे।*

*अंबेडकर चौक बक्सर पर प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि अंबेडकर चौक से न्यायिक दंडाधिकारियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों, आवश्यक सेवाओं (एंबुलेंस अग्निशामक वाहन आदि) में प्रयुक्त वाहनों को समाहरणालय रोड में जाने की अनुमति रहेगी।*

*थानाध्यक्ष, मॉडल थाना, बक्सर यातायात व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे एवं आवश्यकतानुसार परिचारी प्रवर, पुलिस केंद्र बक्सर से संपर्क स्थापित कर व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे पुलिस उपाधीक्षक यातायात बक्सर स्वयं भ्रमणशील रहकर उक्त कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे।*

*नाम निर्देशन के उपरांत अभ्यर्थी/राजनीतिक दल द्वारा प्राय: सभा/जुलूस का आयोजन किया जाता है। प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी, गश्ती दल दंडाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि सभा/जुलूस इत्यादि की आयोजन हेतु सक्षम अनुमति प्राप्त कर ली गई है साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि दी गई अनुमति का अभ्यर्थी/राजनीतिक दल द्वारा उल्लंघन तो नहीं किया जा रहा है। यदि उल्लंघन का कोई मामला पाया जाता है तो प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी कानूनी कार्रवाई करते हुए इसकी सूचना अविलंब जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर एवं नोडल पदाधिकारी आदर्श आचार संहिता कोषांग को देंगे।*

*प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी नाम निर्देशन के समय अभ्यार्थियों/उनके समर्थकों द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले पर सतत निगरानी रखेंगे। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत निर्देशों/अनुदेशों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।*

*प्रतिदिन प्राप्त नामांकन पत्र एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष में रखे जाएंगे। कागजात की सुरक्षा हेतु सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति पुलिस अधीक्षक बक्सर द्वारा की जाएगी।*

*अंबेडकर चौक बक्सर समाहरणालय मुख्य प्रवेश द्वार तथा निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ के समक्ष वीडियोग्राफी की व्यवस्था उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर कराना सुनिश्चित करेंगे।*

*निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नामांकन दाखिल करने के दौरान निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में अभ्यर्थी के साथ अधिकतम तीन अनुमति प्राप्त वाहन अनुमान्य है एवं निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में अभ्यर्थी सहित उनके प्रस्तावक का ही प्रवेश होगा।*

*विधि व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक है कि नाम निर्देशन की तिथि से नाम वापसी की तिथि तक पूरे शहर में नियमित रूप से गश्ती कराई जाए। इस हेतु अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर आवश्यक व्यवस्था/प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे।*

*जिला अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर दिनांक 7 मई 2024 से दिनांक 17 मई 2024 तक प्रतिदिन समाहरणालय बक्सर में प्रात: 9:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक अग्निशमन वाहन तैयार हालत में प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करेंगे।*

*असैनिक शल्य चिकित्सक पदाधिकारी सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर दिनांक 7 मई 2024 से दिनांक 17 मई 2024 तक होने वाले नामांकन प्रक्रिया के दौरान आकस्मिक घटना से निपटने हेतु आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति एवं एंबुलेंस की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे।*

*परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र बक्सर दिनांक 7 मई 2024 से दिनांक 17 मई 2024 तक प्रतिदिन समाहरणालय बक्सर में प्रातः 9:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक एक वज्रवाहन की प्रतिनियुक्ति के साथ-साथ आंसू गैस दस्ता की भी प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे।*

*चुनाव का पर्व देश का गर्व*
*पहले मतदान फिर जलपान*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!