Mon. Apr 20th, 2026

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन नई दिल्ली के द्वारा जिला गंगा समिति बक्सर को स्कूली छात्राओं के लिए चाचा चौधरी के साथ गंगा की बात पुस्तक उपलब्ध कराया गया था। जिसे एम पी हाई स्कूल के छात्राओं के बीच वितरित किया गया। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के द्वारा यह पुस्तक विशेष रूप से स्कूली छात्रों के लिए तैयार किया गया है। पुस्तक में गंगा से संबधित बहुमूल्य जानकारी प्रेषित की गई है ताकि छात्रों को गंगा के महत्व के बारे में विशेष रूप से जानकारी मिले। पुस्तक में गंगा घाटों की स्वच्छता, गंगा आरती, घाट पर योगा, आद्रभूमि इत्यादि की सम्पूर्ण जानकारी फोटो चल चित्र के माध्यम से दर्शाया गया है। जिला परियोजना पदाधिकारी जिला गंगा समिति बक्सर के द्वारा तकरीबन 50 छात्राओ को यह पुस्तक वितरित किया गया। ताकि गंगा स्वच्छता हेतु छात्र-छात्राओ को जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!