
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाह्न पर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने बक्सर विधानसभा के बक्सर नगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह तिरंगा यात्रा बक्सर नगर के श्रीचंद मंदिर से शुरु होकर माॅडल थाना होते हुए पीपी रोड़ के रास्ते भगत सिंह पार्क मुनीम चौंक पर सम्पन्न हुआ। तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए बक्सर विधानसभा के निवर्तमान प्रत्याशी परशुराम चतुर्वेदी ने कहा सभी लोगों को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा झंडा लगायें इस तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्षा माधुरी कुंवर, बक्सर विधानसभा निर्वतमान प्रत्याशी परशुराम चतुर्वेदी, राम विनोद चौधरी, केदार तिवारी, रमेश वर्मा, कार्यक्रम प्रभारी लक्ष्मण शर्मा एवं मदन दूबे, निश्छल नवीन चतुर्वेदी, पुनीत सिंह, मनोज पान्डेय, अभिनंदन सिंह, रमेश गुप्ता, अमरनाथ गोंड, सुनील सिंह, अनिल तिवारी,भाजपा युवामोर्चा जिला अध्यक्ष प्रियरंजन चौबे, सौरभ चौबे, दिपक सिंह, अंशु पान्डेय, विपुल राय, श्रीमन तिवारी, अन्नु मिश्रा, सौरभ तिवारी, निर्भय चौबे, अनिल राणा एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।