Tue. Jul 28th, 2026

माननीय मंत्री, पर्यटन विभाग, बिहार सरकार श्री अरुण शंकर प्रसाद द्वारा बक्सर जिला में पर्यटन विभाग, बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा जिले में पर्यटन विकास हेतु विभाग द्वारा तैयार प्रस्तावों की समीक्षा की गई।

 

इस क्रम में पर्यटन विभाग द्वारा संचालित रामरेखा घाट एक्सपीरियंस सेंटर, रेस्टोरेंट, संपर्क पथ सहित अन्य पर्यटकीय विकास योजनाओं का निरीक्षण करते हुए माननीय मंत्री महोदय ने बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम, पटना के कार्यपालक अभियंता को कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

 

माननीय मंत्री द्वारा रामरेखा घाट पर नवनिर्मित लाईट एंड साउंड प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही रामरेखा घाट के सौंदर्यीकरण एवं इसे एक प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने हेतु विभागीय वास्तुविद से विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर विभाग को समर्पित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बक्सर में पर्यटन के विकास को लेकर पूर्णतः संकल्पित है और इस दिशा में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!