जय मां मुंडेश्वरी सेवा समिति, बक्सर द्वारा कैमूर के मुंडेश्वरी धाम में रजत जयंती समारोह पर आयोजित 20 से 22 जुलाई तक चलने वाले तीन दिवसीय अनुष्ठान हेतु आयोजन समिति का एक काफिला 20 जुलाई को ठठेरी बाजार से मुण्डेश्वरी धाम के लिए प्रस्थान करेगी. इसकी जानकारी आयोजन समिति के संयोजक लक्ष्मी प्रसाद ने एक प्रेस वक्तव्य के माध्यम से दिया. उन्होंने बताया कि 20 जुलाई से 22 जुलाई तक कैमूर के माँ मुण्डेश्वरी धाम में माता का दिव्य ऋंगार, महारुद्राभिषेक, हरिकिर्तन, हवन, पूजन सहित अन्य अनुष्ठान आयोजित किया गया है. इसकी व्यवस्था के लिए आयोजन समिति की एक टीम रविवार को ठठेरी बाजार से कैमूर के लिए प्रस्थान करेगी. इस दौरान 21 व 22 जुलाई को विशाल भण्डारा आयोजित किए जायेंगा. वहाँ विभिन्न वेदियों पर पाठ करने वाले विद्वानों को भी आमंत्रित किया गया है। अनुष्ठान में भाग लेने के लिए बक्सर से हजारों की संख्या में भक्तों का समूह 21 व 22 जुलाई को मुण्डेश्वरी धाम पहुंचेगा. जहाँ पूजन, किर्तन व हवन में शामिल होने पश्चात 22 जुलाई को पूर्णाहुति का प्रसाद ग्रहण करके बक्सर के लिए वापस होंगे. आयोजन समिति के संयोजक लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि जय मां मुंडेश्वरी सेवा समिति, बक्सर द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता हैं जिसमें बक्सर जिले से लाखों भक्त माता के दिव्य दरबार में पहुंचते हैं.