भर्ती कार्यालय (मुख्यालय), दानापुर
—————————————-
अग्निवीर सेना भर्ती रैली बिहार राज्य के 07 जिलों के शॉर्टलिस्ट किये गये केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिये 20 दिसम्बर से 26 दिसम्बर 2024 तथा बिहार एवं झारखण्ड राज्य की शॉर्टलिस्ट की गई महिला उम्मीदवारों के लिये अग्निवीर महिला सेना पुलिस भर्ती 27 दिसम्बर 2024 स्थल : न्यू के एल पी ग्राउंड, चांदमारी, दानापुर कैंट
1. सेना भर्ती रैली अब बिहार और झारखंड के उम्मीदवारों के लिए 20 से 27 दिसम्बर 2024 के बिच न्यू के एल पी ग्राउंड, चांदमारी, दानापुर कैंट में शॉर्टलिस्ट किये गये उम्मीदवारों के लिए निचे दिए गए कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी :-
क्रमांक (क)
श्रेणी अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) पुरूष
दिनांक
20-24 दिसम्बर 2024
राज्य एवं जिला
(ख)
अग्निवीर कार्यालय (टैक्निकल, सहायक/ एरा के. टी.) पुरूप
25 दिसम्बर 2024
बिहार राज्य के 07 जिलों पटना, बक्सर, भोजपुर, सीवान, सारन, गोपालगंज एवं वैशाली के शॉर्टलिस्ट किये गये केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिये
(ग)
अग्निवीर ट्रेड्समैन (आठवीं और दसवीं पास) पुरुप
26 दिसम्बर 2024
(घ)
अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) महिला सेना पुलिस
27 दिसम्बर 2024
X
बिहार एवं झारखण्ड राज्य की शॉर्टलिस्ट की गई केवल महिला उम्मीदवारों के लिये
2. रैली के लिये न्यू प्रवेश पत्र 28 और 30 नवंबर 2024 को www.joinindianarmy.nic.in पर उम्मीदवारों के प्रोफाइल पर अपलोड कर दिए गए हैं। उम्मीदवार भर्ती स्थल पर एडमिट कार्ड की दो प्रतियाँ लेकर आये। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र पर दी गई तिथि, समय और बताए गये स्थान पर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। किसी भी उम्मीदवार को ऑनलाइन जनरेट किये गये प्रवेश पत्र के बिना अनुमति नहीं मिलेगी। विस्तृत जानकारी, अधिसूचना www.joinindianarmy.nic.in पर दी गई है। सभी अभ्यर्थी अपने दस्तावेज सत्यापन करा कर रैली निर्देश के अनुसार रैली स्थान में साथ लेकर आयें। दलालों से सावधान रहें और उनके झांसे में ना आयें। सेना में भर्ती निष्पक्ष और पारदर्शी है। दलालों के साथ लिप्त होने पर उम्मीदवारी रदद कर दी जायेगी।
