भाजपा विधि प्रकोष्ठ बक्सर नि:शुल्क कानूनी सलाह देगी
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रुप में मनाने के लिए भाजपा विधि प्रकोष्ठ बक्सर की आज दिनांक 24.12.2023 को एक बैठक विधि प्रकोष्ठ के जिला कार्यालय में की गई जिसकी अध्यक्षता विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुमन कुमार श्रीवास्तव एवं बैठक का संचालन बसंत कुमार चौबे के द्वारा किया गया! बैठक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाने हेतु भाजपा विधि प्रकोष्ठ बक्सर के द्वारा भाजपा जिला कार्यालय बक्सर में 25 दिसंबर 2023 को 11:00 बजे से 2:00 दिन तक नि:शुल्क कानूनी सलाह देने हेतु विधिक परामर्श शिविर लगाएगा और शिविर के माध्यम से बक्सर की जनता को उनके अधिकारों और कानूनी सलाह देने के लिए विचार विमर्श किया गया जिसके लिए बक्सर की जनता को शिविर में पहुंचकर नि:शुल्क कानूनी सलाह लेने के लिए अपील की! बैठक में मनोरंजन पाठक, शशि भूषण राय मनोज कुमार श्रीवास्तव प्रमिला पाठक, विरेंद्र सिंह,मनोरंजन पाठक ,मारकंडे पाठक, सुरेंद्र यादव, बसंत ,अनिल श्रीवास्तव रजनीश रंजन श्रीवास्तव, एवं विधि प्रकोष्ठ के अन्य सदस्य से भी उपस्थित रहे