बुनियाद केंद्र बक्सर में आयोजित जयपुर फुट शिविर में जिला पदाधिकारी बक्सर, श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं उपकरण का वितरण किया गया।*
*जिला पदाधिकारी द्वारा उक्त शिविर में 23 लाभुकों को कृत्रिम अंगों जैसे कैलीपर्स, कृत्रिम हाथ एवं पैर तथा सहायक उपकरण वैशाखी इत्यादि उपलब्ध कराए गए।*
*शिविर में ही यूडीआईडी कार्ड बनाने तथा संबल योजना की जानकारी प्रदान करते हुए सहायक उपकरण जैसे मोटर ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन इत्यादि हेतु आवेदन प्राप्त किए गए।*
*विदित है कि प्रखंड परिसर बक्सर में ही जयपुर फुट द्वारा ऑन-द-स्पॉट आर्टिफिशियल लिम्ब फिटमेंट कैंप की स्थापना की गई है, जहां पर कृत्रिम अंग की त्वरित नाप लेते हुए कैलीपर्स, क्रचेस एवं कृत्रिम अंग प्रदान किए गए। अब तक शिविर में कुल 145 आवेदकों को विभिन्न प्रकार के लाभ प्रदान किए जा चुके है। जयपुर फुट द्वारा जिला पदाधिकारी महोदय को दिव्यागजनों को प्रदान किए गए को कृत्रिम अंगों की सार्थकता के संबंध में डेमो भी दिया गया।*
*जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यक्रम को दिव्यांगजनो के स्वालंबन हेतु एक अथक प्रयास के तौर पर देखते हुए भविष्य में और भी ऐसे शिविर लगाने का भी निर्देश दिया गया।*
*विदित है कि यह शिविर 23 जनवरी को भी जारी रहेगा, जिसमें बुनियाद केंद्र डुमरांव में कृत्रिम अंगों का आकलन करते हुए प्रखंड परिसर बक्सर में स्थापित की गई आर्टिफिशियल लिम्ब लैब में कृत्रिम अंग बनाए जाएंगे। वैसे दिव्यागजन जो लाभ लेना चाहते है बुनियाद केंद्र बक्सर में सीधे आकर अपना नाप दे सकते है और अन्य दिव्यांगजन जिन्हें संबल योजना तहत सहायक उपकरण अथवा यू0डी0आई0डी0 कार्ड हेतु आवेदन किए जाने है बुनियाद केंद्र डुमरांव के करवा सकते है।*
*कार्यक्रम में सहायक निदेशक जिला दिव्यागजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर, दिव्यांगजन की सहायता हेतु गैर सरकारी संगठन, दिव्यांगजन संघ के प्रतिनिधि मंडल तथा जयपुर फुट के प्रतिनिधिमंडल उपस्थित थे।*