
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर श्री नीरज कुमार सिंह के द्वारा आज प्रातः काल से ही विभिन्न छठ घाटों पर निरीक्षण किया गया। जिसमें सोमेश्वर नाथ घाट, फुआ घाट, गायत्री घाट, राजा घाट, रानी घाट, नाथ बाबा घाट, रामरेखा घाट, जहाज घाट, सूर्य मंदिर घाट, बंगला घाट, सती घाट, गोला घाट, महाराजा घाट, तुलसी घाट, सिद्धनाथ घाट, जज घाट का निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त अहिरौली गांव के पास शिवाला घाट, पुलिया घाट, सारिमपुर घाट का निरीक्षण किया गया। आज 1.25 लाख से 1.50 लाख छठ व्रतियों ने सूर्य भगवान को अर्धय दिया। छठ व्रत में जनप्रतिनिधियों, प्रशासन स्वयं सेवी संस्थान एवं आमजन के सहयोग से कोविड महामारी के बाद पहला छठ शांतिपूर्ण, हर्षोल्लास एवं पारंपरिक विधि से संपन्न हुआ। जिला प्रशासन बक्सर के द्वारा लगभग 5 किलोमीटर लंबाई के घाटों पर लाइटिंग की व्यवस्था की गई थी। छठ व्रत के साथ-साथ स्वास्थ्य की टीम ने वैक्सीनेशन का भी कार्य किया। इस दौरान हर घाट पर गोताखोर की प्रतिनियुक्ति थी। साथ ही वोट एंबुलेंस एवं एनडीआरएफ की टीम की भी प्रतिनियुक्ति थी। हर घाट पर स्टैटिक पेट्रोलिंग वोट उपलब्ध था। प्रशासन के तरफ से हर संभव सुविधा छठ व्रतियों को उपलब्ध कराई गई थी।