Sat. Aug 8th, 2026

बक्सर लोकसभा के रामगढ़ विधानसभा के दुर्गावती मंडल के विभिन्न जगहों पर आयोजित चौपाल को सम्बोधित करते हुए एनडीए समर्थित भाजपा बक्सर लोकसभा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने कहा कि भारत अब सुरक्षित हाथों में है और 2024 का चुनाव भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को साथ साथ सुरक्षित भारत, मज़बूत भारत, भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का चुनाव है। श्री तिवारी ने कहा इंडी गठबंधन के नेताओं को अपने–अपने पुत्र की चिंता है जहां सोनिया गांधी जी को राहुल गांधी की चिंता है, लालू यादव जी को तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव मीसा भारती रोहिणी आचार्या की चिंता हैं वैसे ही जगदानंद सिंह जी को अपने पुत्र को सेट करने की चिंता है और मोदी जी को पूरे भारत के हर एक गरीब की चिंता है। श्री तिवारी ने कहा कि बहरूपिया आपके बीच आयेंगे और आपका भ्रमित करने का प्रयास करेंगे और ये अगर गलती से सता में आ गए तो बारी बारी से पूरे भारत को लूट खायेंगे। श्री तिवारी ने कहा कि विकसित भारत के साथ विकसित बक्सर होगा ये मोदी की गारंटी है। श्री तिवारी ने कहा कि जहां महागठबंधन वाले चरवाहा विद्यालय बनवाते थे वही नरेंद्र मोदी जी IIM, एक्सप्रेस वे सड़क, विधुत ट्रेन इत्यादि पर काम करते हैं। श्री तिवारी ने कहा कि मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान भारत कार्ड, हर घर बिजली इत्यादि पहुंचाकर नए भारत एवं विकसित भारत की रचना की है। मिथिलेश तिवारी ने कहा कि जितना विकास वाराणसी का हुआ है उतना विकास बक्सर का भी होगा ये मेरा वादा है। श्री तिवारी ने कहा कि भगवान श्रीराम के जन्मभूमि का विकास हो गया तो अब भगवान श्रीराम की शिक्षा स्थली है बक्सर की बारी है अब बक्सर भी वाराणसी एवं अयोध्या के बराबर विकसित होगा ये मेरा बक्सर लोकसभा के एक एक मतदाता से वादा है। चौपाल को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक अशोक सिंह ने कहा कि जहां प्रधानमंत्री जी ने 400 पार का लक्ष्य रखा है वही बक्सर लोकसभा की जनता ने जीत का लक्ष्य 4लाख रखा है और हम सब इस लक्ष्य को आसानी से पर करने वाले हैं। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज जयसवाल, प्रमोद मिश्रा, कृपाशंकर चौबे, बाबु सिंह, दीपक सिंह, सोनू बिंद, अमित पाण्डेय, रामश्रय राम, धनजी पाण्डेय सहित हजारों की संख्या में आम जनता मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!