आज लीगल सेल ( विधि प्रकोष्ठ) भाजपा बक्सर के अधिवक्ताओं की सिविल कोर्ट के पुरानी बार भवन में एक बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुमन कुमार श्रीवास्तव व संचालन मनोज कुमार श्रीवास्तव के द्वारा किया गया !बैठक में न्याय प्रणाली पर विस्तृत चर्चा की गई साथ ही विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के द्वारा कहा गया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा अंग्रेजों के समय में बनाए गए कानून में बदलाव किया गया जो बहुत ही सराहनीय है साथ ही साथ भारतीय दंड संहिता( आईपीसी) 1860,दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी)1898, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (एविडेंस एक्ट )1872 को माननीय प्रधानमंत्री जी ने खत्म करने का काम किया क्योंकि यह कानून अंग्रेजो द्वारा भारतीय नागरिकों पर शासन करने के लिए लागू किया गया था जिसको माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा भारतीय नागरिकों के हित में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लागू करने का निर्णय लिया गया साथ ही साथ मनी लाॅडिंग को सख्त किया गयाऔर गौ हत्या गोवंश से जुड़े कानून को और सख्त किया गया, कश्मीर से 370 और 35(ए) खत्म कर वहां के लोगों के जीवन स्तर में नई क्रांति लाने काम किया गया माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा नागरिक संशोधन कानून एक्ट लागू कर देश में एक और गारंटी को पूरा करने का काम किया गया इसलिए एक बार फिर मोदी सरकार 400 पार का नारा को धरातल पर लाने के लिए एनडीए के प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी जी को जिताने के लिए कम से कदम मिलाकर चलने को लीगल सेल (अधिवक्ता मंच) तैयार है!
बैठक में मुख्य रूप से प्रमिला पाठक, शशी भूषण राय, सुरेन्द्र यादव, सुशील कुमार पाठक, मनोरंजन पाठक,राकेश चन्द्र ओझा, अनिल कुमार श्रीवास्तव, विजयेन्द्र चौबे, संतोष उपाध्याय, इन्द्रदेव राय, बंझु राम, लवकेश मिश्रा, राजेन्द्र प्रसाद, बरमेश्वर सिंह के अलावे अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे!