इंडियन एक्स सर्विसमेन मुवमेंट के शाहाबाद के हेल्थ केयर के अध्यक्ष डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय द्वारा बक्सर इटाढ़ी गुमटी के पास ग्लोबाल विजडम स्कूल में मुफ्त मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया जिसमें मेजर पी के पाण्डेय के अलावे नेवी के डाक्टर सर्जन लेफ्टिनेंट कमांडर आर सी यादव, लेडीज डाक्टर सेतु , मां मुंडेश्वरी अस्पताल के मेडिकल स्टॉफ एवं इंडियन एक्स सर्विसमेन मूवमेंट के जाबाज वरिष्ठ पदाधिकारीगण मौजूद रहे । इस कैंप से स्कूल के मालिक श्री प्रकाश पांडेय जी , प्रिंसिपल एवं सभी छात्र छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला ।दिल्ली इंडियन एक्स सर्विसमेन मुवमेंट के चेयरमैन मेजर जनरल सतवीर सिंह सेना मेडल के द्वारा डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय को शाहाबाद हेल्थ केयर के अध्यक्ष बनाने पर यह पहला मेडिकल कैंप लगाया गया है । ऐसा कैंप आगे भी लगाते रहेंगे । डाक्टर साहब के साथ बक्सर जिला के इंडियन एक्स सर्विसमेन मूवमेंट के सैनिकों ने भी अपनी पूरी सहभागिता दिखाई और आगे भी कदम से कदम मिलाकर चलने की वचनबद्धता दुहराई । स्कूल के मालिक श्री प्रकाश पांडेय जी एवं प्रिंसिपल मैडम के द्वारा सभी डॉक्टर्स, मेडिकल स्टॉफ एवं सैनिकों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया । मौके पर सभापति कैप्टन बी एन पांडेय, सूबेदार विद्या सागर चौबे, लेफ्टिनेंट आर बी ओझा, कैप्टन संजय पाठक, कैप्टन अशोक उपाध्याय,सूबेदार मेजर अलख नारायण श्रीवास्तव, नायब सूबेदार हरेंद्र मिश्रा, नायब सूबेदार तारा बाबू, नायब सूबेदार जग नारायण साहू, सूबेदार ललन सिंह , नायब सूबेदार धनंजय दुबे हवलदार बलराम मिश्रा, नायब सूबेदार श्रीकांत यादव, हवलदार काशी नाथ उपाध्याय, हवलदार रवि कांत राय,