आगामी मानसून 2024 को देखते हुए नगर निकाय क्षेत्रो मे जलजमाव पर प्रभावी नियंत्रण बहाल करने की आवश्यक करवाई के लिए नगर विकास द्वारा दिए गए पत्र के आलोक मे आज नगर परिषद कार्यालय मे आज बैठक की गयी जिसमे नगर के जितने जलजमाव के जगह है उन्हें चिन्हित कर उनका प्राकलन तैयार कर लिया गया है और उनको बोर्ड के प्रस्ताव के माध्यम से उन योजनाओं को नगर विकास विभाग को भेजा जाएगा ताकि आगे का कार्य नगर विकास कर सके आज बैठक मे सफाई व्यस्था पर भी चर्चा हुई सफाई कर्मचारियों के भुगतान मे देरी के चलते हड़ताल पर जाने से नगर की सफाई व्यवस्था चरमरागयी है मुख्य पार्षद ने कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देशित किया की कल तक सभी सफाई कर्मियों का भुगतान सुनिश्चित करे अन्यथा एजेंसी पर कार्रवाई सुनिश्चित करे और सफाई मित्रो से अनुरोध किया की आपका नगर है आप फिर से इसकी सफाई व्यवस्था बहाल करे कल तक़ आपका भुगतान कराने का आश्वासन देती हु।