Mon. Apr 20th, 2026

डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती कार्यक्रम को लेकर कायस्थपरिवार की हुई बैठक
कायस्थ परिवार के जिला कार्यालय में कायस्थ परिवार के प्रदेश संयोजक अधिवक्ता सुमन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की 140 वीं जयंती 3 दिसम्बर 2024 को मानने को लेकर बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता राजेश कुमार सिन्हा और संचालन वैदेही श्रीवास्तव ने किया बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा बक्सर नगर परिषद के अंतर्गत होनी चाहिए डाॅ० साहब देश के प्रथम राष्ट्रपति के साथ साथ एक अच्छे कानून की जानकर भी थे ऐसे महान छवि वाले व्यक्ति की प्रतिमा लगने से कायस्थ परिवार के साथ साथ हर समाज के लोगों में हर्ष होगा जिसके लिए कायस्थ परिवार की टीम बक्सर के जिला प्रभारीसह नगर विकास मंत्री नितिन नवीन जी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करायेंगे।
बैठक में चंदन श्रीवास्तव राजीव रंजन श्रीवास्तव सुरेन्द्र श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव सतीश चंद्र श्रीवास्तव सुरेंद्र लाल सत्यम् श्रीवास्तव जय प्रकाश सिन्हा विपिन बिहारी सिन्हा कृष्ण कुमार लाल आकाश श्रीवास्तव चंदन कुमार श्रीवास्तव वीरेंद्र श्रीवास्तव अजय लाल सौरभ सिन्हा प्रकाश सिन्हा के अलावे अन्य समाजसेवी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!