Sun. Nov 1st, 2026

प्रेस विज्ञप्ति

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री अश्विनी चौबे ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया

  • पटना एवं मुजफ्फरपुर में डीआरडीओ द्वारा संचालित कोविड-19 अस्पताल के शुभारंभ हो जाने से बिहार को काफी मदद मिलेगी।

24 अगस्त 2020

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे ने पटना के बिहटा में 500 बेड का डीआरडीओ द्वारा तैयार कोविड-19 अस्पताल के शुभारंभ होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। शीघ्र ही मुजफ्फरपुर के पताही में भी 500 बेड का कोविड-19 डेडीकेटेड अस्पताल शुरू हो जाएगा। पीएम केयर फंड न्यास से बिहार के पटना और मुजफ्फरपुर में 500-500 बिस्तरों के कोरोना उपचार अस्पतालों के लिए धन आंवटित किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे ने कहा कि इससे बिहार में कोविड मरीजों की उपचार चिकित्सा सुविधाओं काफी बढ़ जाएगी। इससे बिहार की जनता काफी लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार द्वारा बिहार को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है। बिहार लगातार बेहतर कर रहा है। राज्य में हाल ही में टेस्टिंग क्षमता और अधिक बढ़े इसके लिए आईसीएमआर को निर्देशित किया गया है। पटना के बिहटा और मुजफ्फरपुर के पताही में डीआरडीओ द्वारा तैयार अस्पतालों में 125 वेंटिलेटर के साथ आईसीयू बेड की सुविधा है। और दोनों में 375-375 सामान्य बेड हैं। हर बेड के साथ ऑक्सीजन आपूर्ति की भी व्यवस्था है। दोनों अस्पतालों में डॉक्टरों और सहायक चिकित्साकर्मी की सेवाएं सैन्य बल चिकित्सा सेवा की तरफ से मुहैया कराई जायेंगी। पीएम केयर्स फंड से मोतिहारी मुंगेर एवं पूर्णिया में आरटी पीसीआर लैब की भी स्थापना शीघ्र होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!