Fri. Apr 24th, 2026

खान एवं भूतत्व विभाग, बिहार, पटना में कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर स्थापित है एवं विभागीय निदेशानुसार सभी जिलों में कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई है।

बक्सर जिलान्तर्गत अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला आपदा प्रबंधन शाखा, समाहरणालय बक्सर में अवस्थित जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र में कमांड एण्ड कंट्रोल सेन्टर (खनन) की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम का नम्बर 06183-223333 है।

कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर में प्रत्येक पाली में जिला खनन कार्यालय, बक्सर के कर्मियों की प्रतिनियुक्ति निम्नवत है:-

01. श्री राधेश्याम राम, डाटा इन्ट्री ऑपरेटर, बक्सर, मोबाइल नंबर 7654435693 08:00 बजे पूर्वाहन से 02:00 बजे अपराहन तक

02. श्री सुनील साव, आई०टी०ब्वॉय, बक्सर, मोबाइल नम्बर 8809254745 02:00 बजे अपराह्न से 08:00 बजे अपराहन तक

कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर में प्रतिनियुक्त कर्मी अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण से संबंधित मिलने वाली सूचनाओं को एक पंजी में संधारित करेंगे एवं प्राप्त सूचना के आलोक में खान निरीक्षक/खनिज विकास पदाधिकारी बक्सर को सूचित करेंगे।

खान निरीक्षक/खनिज विकास पदाधिकारी बक्सर अवैध खनन/परिवहन से संबंधित प्राप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!