
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में कार्य संस्कृति एवं समन्वय की बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई। बैठक के प्रारम्भ में जिला पदधिकारी महोदय ने सभागार में उपस्थित पदाधिकारीगणों एवं कर्मीगणों को नववर्ष की शुभकामना दी। सर्वप्रथम कोर्ट संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। सी0डब्लू0जे0सी0, एम0जे0सी0 से संबंधित मामलों पर संबंधित विभाग के पदाधिकारी को अविलम्ब तथ्य विवरणी एप्रूभ करवाके हाईकोर्ट में प्रतिशपथ लेने का निर्देश दिया। तथ्य विवरणी को अच्छे व विस्तार से तैयार करवाने का भी निर्देश दिया गया। आर0टी0पी0एस0 के समीक्षा के क्रम में लंबित मामलों पर जिला पदाधिकारी महोदय ने नाराजगी जताते हुए अविलम्ब मामलों को निष्पादित करने का निदेश दिया। खनन पदाधिकारी को एक सप्ताह बालू के अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग बालू वाहनों की जाँच हेतु विशेष अभियान चलाने का निदेश दिया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी को भी ओवर लोडिंग वाहनों की जाँच करने का आदेश दिया गया। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत चयनित लाभुकों को प्रखण्डवार मेला लगाकर वाहनों का वितरण करने का निदेश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया गया। कार्यपालक अभियंता पथ प्रमण्डल बक्सर को सड़क निर्माण के क्रम में पूरी अधिगृहित जमीन का प्रयोग करने का निदेश दिया गया। इसके लिए मापी करा के अतिक्रमण से संबंधित मामलों की जानकारी संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी को देने का निदेश दिया गया। शराबबंदी कानून के तहत जब्त गाड़ियों की नीलामी अब मेला लगाकर की जाएगी। नीलामी वाली गाड़ियों का थानावार सत्यापन कर फोटो उपलब्ध कराने का निदेश प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा को दिया गया। हर खेत में पानी योजना के लिए संबंधित विभागों को तैयारी प्रारम्भ करने का निदेश दिया गया। राजस्व रिकार्ड को अब अंचलों में ही रखे जाने का निदेश सरकार से प्राप्त है। इसके आलोक में अंचलाधिकारी को निदेश दिया गया। बैठक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, जिला परिहवन पदाधिकारी बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एवं संबंधित कार्य विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।