Tue. Jul 28th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा बक्सर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।*

*जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा रामरेखा घाट, नाथ बाबा घाट, अहिरौली घाट के साथ साथ विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया एवं वहां उपस्थित संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।*

*निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि नगर परिषद बक्सर को सभी छठ घाटों पर पर्याप्त रौशनी, साफ-सफाई एवं बैरिकेटिंग कराने को भी कहा गया।*

*200 की संख्या में मजिस्ट्रेट एवं 400 की संख्या में पुलिस बल की तैनाती छठ पर्व को लेकर की जायेगी। साथ ही विभिन्न छठ घाटों की निगरानी ड्रोन से भी की जायेगी। बस स्टैण्ड एवं रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। जिससे बाहर से छठ करने आए हुए व्रतियों को कठिनाई न हों। सभी घाटों पर बोर्ड साइनेज भी लगाया जाएगा।*

*सभी छठ घाटों पर गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। घाटों पर गोताखोर एवं बोट भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेंगे। साथ ही घाटों पर चढ़ने एवं उतरने के लिए बालू की बोरियां रखने का निर्देश दिया गया।*

*निरीक्षण के क्रम में अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!