Fri. Apr 17th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर, श्री अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से जिला सड़क सुरक्षा समिति, भूमि विवाद, मद्य निषेध, शस्त्र, नीलाम, खनन टास्क फोर्स, लोक सेवाओं का अधिकार, लोक शिकायत निवारण अधिकार की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभाकक्ष, बक्सर में की गई।*

*भू समाधान पोर्टल पर आवेदन की प्रविष्टि एवं निष्पादन की थानावार समीक्षा के क्रम में पाया गया कि कुछ थानों से प्रविष्टि नहीं किया गया है। सभी अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समाधान पोर्टल पर प्रविष्टि कर भूमि विवाद के मामलों का निष्पादन करेंगे। साथ ही प्रत्येक शनिवार को अनिवार्य रूप से जनता दरबार का आयोजन करेंगे।*

*जिला पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि भू-समाधान पोर्टल के माध्यम से भूमि विवाद का निराकरण कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। भूमि विवाद से संबंधित कोई भी विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने पर संबंधित अंचलाधिकारी एवं संबंधित थानाध्यक्ष पर कठोर अनुशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव को सप्ताह में एक दिन एक थाने में उपस्थित रहकर भूमि विवाद का अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया।*

*नीलम पत्र वाद की समीक्षा के क्रम में प्रत्येक थाना से कम से कम 2 से 3 बड़े बकायेदारों के विरुद्ध बॉडी वारंट की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव को पाक्षिक बैठक में नीलाम पत्र वादों का अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया।*

*लोक सेवा केंद्र की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि लोक सेवा के आवेदनों का निष्पादन ससमय नहीं किया जा रहा है, के संबंध में सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया के नियमित दिन अनुश्रवण करते हुए ज्यादा से ज्यादा आवेदनों को निष्पादन कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही लोक सेवा केंद्र पर ऑफलाइन आवेदन भी प्राप्त कर उसका समय निष्पादन करेंगे। आई०टी० प्रबंधक बक्सर को अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया।*

*अंचलाधिकारी बक्सर एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को सर्किट हाउस के पास एवं रामरेखा घाट पर पुस्तकालय के पास से जाने वाले पथ से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया।*

*दिनांक 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि पर्व के पूर्व प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं एवं रामरेखा घाट से जल लेकर बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर ब्रह्मपुर तक जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में अप्रत्याशित भीड़ होने की संभावना है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव को निर्देश दिया गया की सुचारू रूप से यातायात प्रबंधन कराना सुनिश्चित करेंगे। ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।*

*दिनांक 25 फरवरी 2025 को इटाढ़ी एवं राजपुर में होने वाले पैक्स चुनाव के संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर को विधि व्यवस्था संधारण करने का निर्देश दिया गया।*

*मद्य निषेध के समीक्षा के क्रम में कम शराब जप्ती करने के कारण अधीक्षक मद्य निषेध उत्पाद से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया। अधीक्षक मद्य निषेध बक्सर को अवैद्य शराब जप्ती हेतु गहन जाँच अभियान चलाने हेतु महत्वपूर्ण स्थान यथा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं सार्वजनिक स्थलों पर एवं अंतरराज्यीय वाहनों की गहन जांच करने का निर्देश दिया गया। साथ ही निर्देश दिया गया कि वीर कुंवर सिंह सेतु पुल पर अवस्थित चेक पोस्ट पर रेंडम तरीके से वाहनों की जांच करेंगे।*

*अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर सदर एवं डुमरांव को आगामी मुंडन, तनाव एवं महाशिवरात्रि इत्यादि अवसर पर ट्रैफिक व्यवस्था, विधि व्यवस्था संधारण करने हेतु निर्देशित किया गया।*

*जिला पदाधिकारी द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव को निर्देश दिया गया कि असमाजिक तत्वों के विरू़द्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 के तहत निरोधात्मक एवं बंध पत्र की कारवाई कराने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!