
संयुक्त कृषि भवन के सभागार में आयोजित किया गया जल जीवन हरियाली जागरुकता कार्यक्रमबक्सर: कृषि विभाग द्वारा दिन बुधवार को संयुक्त कृषि भवन,बक्सर के सभागार में जल-जीवन-हरियाली जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला कृषि पदाधिकारी श्री मनोज कुमार ने की। मौके पर राज्य स्तर पर बामेती,पटना में आयोजित कार्यक्रम को प्रोजेक्टर के माध्यम से लाईव दिखाया गया। लाईव कार्यक्रम के दौरान जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम अंतर्गत जलवायु अनुकूल कृषि अंतर्गत जैविक खेती में बेहतर कार्य करने वाले सिमरी प्रखंड के धनंजयपुर के प्रगतिशील किसान श्री सर्वजीत मिश्रा को सम्मानित किया गया। डीएओ श्री मनोज कुमार ने बताया कि दूरदर्शी सोच के तहत किसानों को कार्य करने जरुरत है। इसके लिए जल संचय के बेहतर प्रबंधन पर सचेत रहना होगा। ड्रीप इरीगेशन एवं स्प्रींकलर पर विभाग द्वारा आकर्षक अनुदान है। इन यंत्रों को खेतों में स्थापित कर किसान कम पानी में आशातीत उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान पावर प्वाईंट के माध्यम से जल संरक्षण के योजनाओं को दिखाया गया। मौके पर सहायक निदेशक,उद्यान श्रीमती सूपर्णा सिन्हा, सहायक निदेशक,रसायन श्रीमती वसुंधरा, प्रभारी उप परियोजना निदेशक विकास कुमार राय सहित अनेक प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे।