Tue. Sep 15th, 2026

प्रखंड स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु हुआ विचार-विमर्शबक्सर: कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण(आत्मा),बक्सर द्वारा दिन बुधवार को प्रखंड स्तर पर चयनित प्रखंड किसान सलाहकार समिति के अध्यक्षों का बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक,आत्मा मनोज कुमार ने की। डीएओ श्री मनोज कुमार ने कहा कि प्रखंड स्तर पर आत्मा योजना के सुचारु रुप से क्रियान्वयन हेतु बीएफएससी के अध्यक्ष की सक्रीयता जरुरी है। इस बाबत जिला कृषि पदाधिकारी श्री मनोज कुमार ने महत्वपूर्ण टीप्स दिये गये। आत्मा द्वारा आयोजित प्रशिक्षण, परिभ्रमण, किसान पाठशाला इत्यादि कार्यक्रमों में किसानों के चयन हेतु बीएफएससी के अध्यक्षों की अहम भूमिका होगी साथ ही प्रखंडस्तरीय कृषि विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी के साथ बीएफएससी के अध्यक्ष साप्ताहिक बैठक आयोजित कर विभागीय योजनाओं पर विचार-विमर्श कर प्रखंड के इच्छुक किसानों को लाभान्वित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!