बक्सर: जन सुराज पार्टी द्वारा बक्सर अनुमंडल अंतर्गत प्रखंड समिति की घोषणा को लेकर शुक्रवार को बैठक की गई। इस बैठक में जिला प्रभारी तथागत हर्षवर्धन, जिला अध्यक्ष जयराम सिंह कुशवाहा, जिला महिला अध्यक्ष अंशु कुमारी, संगठन महासचिव अरविंद पाण्डेय, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष रेखा कुशवाहा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य धनजी पाण्डेय और बजरंगी मिश्रा, अनुमंडल संगठन महासचिव रवि भूषण पासवान, कार्यालय प्रभारी विजय पाठक सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान बक्सर अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में जन सुराज पार्टी की संगठनात्मक संरचना को मजबूती देने के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
*बक्सर प्रखंड समिति पर एक नज़र*
– अध्यक्ष: कृष्ण कुमार सिंह
– महिला अध्यक्ष: कविता देवी
– महासचिव: संजय कुमार सिंह
– किसान अध्यक्ष: राजकुमार चौहान
*चौसा प्रखंड समिति*
– अध्यक्ष: विवेक कुमार चौबे
– महिला अध्यक्ष: ममता देवी
– महासचिव: जगदंबा वैद
– किसान अध्यक्ष: सुनील कुमार चौबे
*राजपुर प्रखंड समिति*
– अध्यक्ष: हबीश मीर
– महिला अध्यक्ष: निशा देवी
– महासचिव: दीपक राम
– किसान अध्यक्ष: राजेश कुमार सिंह
*इटाढ़ी प्रखंड समिति*
– अध्यक्ष: संजय कुमार सिंह
– महिला अध्यक्ष: प्रतिभा कुमारी
– महासचिव: सर्वेश कुमार पाठक
– किसान अध्यक्ष: सुरेमन राय
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को गति देने पर जोर दिया। बैठक में पार्टी की आगामी रणनीतियों और जनसंपर्क अभियानों पर भी चर्चा की गई।