Sun. Jun 7th, 2026

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ब्रह्मपुर दल्लूपुर में मंगलवार को गोकुल जलाशय योजना का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर वन एवं पर्यावरण मंत्री बिहार डॉक्टर प्रेम कुमार सहित संबंधित विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके पूर्व सुबह 9:00 बजे पटना लखनऊ वंदे मातरम एक्सप्रेस के शुभारंभ एवं बक्सर स्टेशन पर ठहराव के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री चौबे उपस्थित रहेंगे। साथ ही कार्यक्रम के उपरांत पांडेय पट्टी रेल गुमटी पर प्रस्तावित नाला निर्माण का शिलान्यास करेंगे। दोपहर 12:00 बजे भाजपा कार्यालय परिसर में पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय कैलाशपति मिश्रा जी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!