बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे ने एक बयान जारी कर कहा कि बक्सर जिला के औषधि निरीक्षको द्वारा
जिले के विभिन्न दवा दुकानों से अवैध वसूली कर रहे हैं जिसके जिले के दवा दुकानदार ने आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पहुंचकर दर्जनों में शिकायत किया डॉ पांडे ने आगे बताया कि जिले के दवा दुकानदार ने स्पष्ट रूप से कहा कि हर महीना या 3 महीना पर हमारी दुकान पर औषधि निरीक्षक अपने या अपने एजेंट को भेज कर हम सब से पैसे के लिए मजबूर कर देते हैं डॉ पांडे ने आगे कहा कि दर्जनों दवा दुकानों के मालिक एवं परिवार के सदस्यों ने स्पष्ट अपना रोना रोया एवं कहा कि अध्यक्ष जी कई कई हजार रुपया लेते हैं तब जाकर नए लाइसेंस बनाते हैं डॉ पांडे ने कहा कि इसकी शिकायत तत्काल रूप से जिला सिविल सर्जन पदाधिकारी बक्सर को दिया एवं कहा कि इन लोगों को अंकुश अगर नहीं लगाई गई थी तो विवस होकर इसकी शिकायत माननीय मंत्री उपमुख्यमंत्री बिहार सरकार तेजस्वी यादव से की जाएगी एवं प्रधान सचिव से भी मिलकर दवा दुकानदारों के साथ में शिकायत अपना रखा जाएगा डॉ पांडे ने कहा कि अभी विगत दिन पहले बिहार विधानसभा से याचिका समिति का भी भ्रमण बक्सर जिला में हुआ था जिला से नियुक्त डीपीएम विधानसभा समिति के साथ चल रहे विभिन्न स्वास्थ्य केदो के जांच पड़ताल के क्रम में बीच रास्ते से ही भाग खड़े हुए थे डॉ पांडे ने आगे कहा कि आने वाले दिन में बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं मुख्यमंत्री की सोच को पूरा करने के लिए हम दृष्ट संकल्पित है डॉ पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बहुत सोच समझकर 20 सूत्री जिला का सदस्य मनोनीत कर कार्य करने को हमको दिए है ।। डॉ पांडे ने कहा कि महागठबंधन के विकास कार्यों में रोडा डालने वाले बड़े से बड़े पदाधिकारी को भी बक्शा नहीं जाएगा सड़क पर इसके लिए उतरना पड़े तब भी उतरने में हिचक नहीं होगी ll
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर उक्त अवसर पर डॉ प्रमोद ओझा विनय सिंह भोला ओझा त्रिजोगी मिश्रा बब्बनपुरा अजय यादव सीमा कुमारी त्रिपुरारी सेठ मौजूद थे