Fri. Jul 31st, 2026

जेडीयू के जिला उपाध्यक्ष रविराज ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलतापूर्वक समाप्ति पर भारतीय सेना को हार्दिक बधाई एवं समस्त देशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं।

जेडीयू के प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष रविराज ने कहा कि

 

“मैं भारतीय सेना के अदम्य साहस, असाधारण रणनीतिक कौशल और दृढ़ संकल्प को सलाम करता हूँ। ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत के आत्मसम्मान, संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए हमारी अडिग प्रतिबद्धता का प्रतीक है।”

 

यह ऑपरेशन, जो कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में छिपे आतंकवादियों के विरुद्ध एक निर्णायक जवाब था, ने यह सिद्ध किया कि भारत किसी भी उकसावे को बिना जवाब नहीं छोड़ता।

 

और आगे कहा कि, “देश को अपनी सेना पर गर्व है, जिसने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और खतरे के बावजूद आतंक के गढ़ में घुसकर न्याय सुनिश्चित किया। यह अभियान हमारे शहीदों को एक सच्ची श्रद्धांजलि है।”

उन्होंने समस्त नागरिकों से अपील की कि वे देश की सुरक्षा में लगे सैनिकों के त्याग और समर्पण को हमेशा याद रखें और उनके प्रति सम्मान प्रकट करें।

“यह नया भारत है – जो शांति चाहता है, लेकिन आतंकी मंसूबों को माफ नहीं करता। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता हम सभी के लिए प्रेरणा है। भारतीय सेना को मेरी ओर से विनम्र नमन और देशवासियों को हार्दिक बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!