
एमपी हाई स्कूल परिसर में अवस्थित विश्वामित्र भवन में आयोजित नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। यह प्रशिक्षण 15 सितंबर से 28 सितंबर तक जारी रहेगा। जिला पदाधिकारी महोदय ने राजस्व कर्मचारियों को उनके कर्तव्य एवं कार्य के प्रति जिम्मेदारी से अवगत कराया।