आज बक्सर में इंडिया गठबंधन के नेता एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के बक्सर किला मैदान में आम सभा में बक्सर जिले से जिला कांग्रेस कमिटी के हजारों कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन के रैली में शामिल होकर माननीय पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी जी का स्वागत किया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडे ने कहा कि आज हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं पहुंचकर यह साबित किया कि इंडिया गठबंधन बिहार में लोकसभा चुनाव में 40 में 40 सीट जीतकर दिखाएंगे कांग्रेस कार्यकर्ता एक बड़ी जुलूस के रूप में गोयल धर्मशाला से चलकर किला मैदान में पहुंचा एवं माननीय पूर्व मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया, एवं पूरा किला मैदान के कोने कोने में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ में झंडा लेकर जिंदाबाद से गुजा रहे थे पूरा किला मैदान इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं से भरा पड़ा था डॉ पांडे ने पूर्व मुख्यमंत्री से मिलकर कांग्रेस को बक्सर लोकसभा से लड़ने का जोरदार वकालत भी किया एवं कांग्रेस के इतिहास की भी बात कर अपनी पक्ष रखा ।।
सदर विधायक बक्सर संजय कुमार तिवारी ने कहा कि हमारे इंडिया गठबंधन के नेता तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में बिहार में यह गठबंधन पूरी दम खम के साथ आगामी लोकसभा का चुनाव लड़ेगी एवं सभी सीटों पर हम इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जीत कर श्री राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करेंगे ऐतिहासिक कार्यक्रम कुछ सफल बनाने वाले बक्सर लोकसभा के तमाम सारे जुटे हुए कार्यकर्ताओं को दिल से धन्यवाद दिया कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता कामेश्वर पांडे श्री संजय कुमार पांडे संजय कुमार दुबे त्रिजोगी नारायण मिश्रा अभय कुमार मिश्रा बुचा उपाध्याय इंजीनियर राम प्रसाद द्विवेदी विनय कुमार सिंह श्रीमती निर्मला देवी राजेंद्र ओझा महिमा उपाध्याय सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने किला मैदान में पहुंचकर रैली को सफल बनाया ।