आज भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अमित पांडे के सौजन्य से तथा जिला अध्यक्ष विजय सिंह के अध्यक्षता में किला मैदान बक्सर में शिविर लगाकर छठ व्रतयों के बीच फल वितरण किया गया! उक्त अवसर पर अमित पांडे ने कहा कि छठ पर्व हम बिहार वासियों का सबसे महत्वपूर्ण पर्वओं में से एक है! यह पर्व समरसता का प्रतीक भी है हर जाति वर्ग के लोग एक साथ मिलकर एक स्थान पर इस पर्व को मानते हैं! बिहार की संस्कृति मे उगते हुए सूरज के साथ साथ डुबते हुए सूरज की भी पूजा करने की परम्परा है, इससे हमें यह सिख मिलता है की सभी का आदर एक समान करना चाहिए! कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष अजय वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण कुमार सिंह पूर्व जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह, धनंजय मिश्रा अभिनंदन सिंह युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ तिवारी, विमलेश सिंह रंजन सिंह विनय उपाध्याय राहुल दुबे ज्वाला सैनी सुमन श्रीवास्तव तेज प्रताप सिंह भरत प्रधान निशिकांत पांडेय मुकेश सिंह विनय मिश्रा मुकेश तिवारी मोहित तिवारी सौरभ चौबे आदि उपस्थित रहे